फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने होली से पहले मांगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर महीना से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्रों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विभागीय अफसरों की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए शिक्षामित्रों ने ब्लॉक मुख्यालय पर इकट्ठे होकर आवाज बुलंद की। कहा कि मानदेय होली से पहले मिल जाना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर विभाग के अफसर गंभीर नहीं है। मानदेय के अभाव में पांच महीना गुजर चुके हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए किस कदर परेशानी हो रही है, यह तो शिक्षामित्रों के अलावा कोई और समझ नहीं सकता। ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने होली से पहले मानदेय अवमुक्त कराने की मांग की।
शिक्षामित्रों ने मानदेय को लेकर परेशानियां बयां कीं। कहा कि होली से पहले मानदेय नहीं मिला तो उनके बच्चे भी त्योहार की खुशियों से वंचित हो जाएंगे। शिक्षामित्रों ने कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा है। बैठक में विश्वपाल सिंह, रनवीर सिंह, शोभा सोलंकी, सर्वेश यादव, संतराम, सुचित्रा, मुकेश कुमार, ममता रानी, राकेश सिंह, शीतल और रेखा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें