फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र गांव के स्कूल में गंदगी, वेतन रोका

Mon, 23 Feb 2015 08:50 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक जगत के समग्र गांव बीवीपुर स्कूल में गंदगी के ढेर तथा, शैक्षिक गुणवत्ता खराब, छात्र संख्या न के बराबर पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है। इनका वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने समग्र गांव के स्कूल बीवीपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां की स्थिति ज्यादा खराब पाई गई। बीईओ श्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइमरी तथा जूनियर स्कूल में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कैंपस में अतिक्रमण भी हैं। इसके अलावा छात्र संख्या भी बेहद कम पाई गई। बताया कि परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 173 में से 44 पाए गए। जबकि जूनियर में 74 में से मात्र 20 ही उपस्थित मिले। बीईओ विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइमरी के प्रधानाध्यापक मोहत्तर हुसैन तथा जूनियर की प्रधानाध्यापिका निर्मला का वेतन काटने की संस्तुति की है। यह वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें