फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-बरेली हाईवे के किनारे खाई में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Jan 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के निकट युवक का शव सड़क किनारे खाई में मिला। फिलहाल अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क के किनारे जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में शनि मंदिर के निकट बदायूं-बरेली हाईवे के किनारे खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ। शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पानी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान युवक की जैकेट से तंबाकू की खाली पुड़िया मिली। शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। युवक की उम्र 28-30 साल के आसपास बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर रात में शव को खाई में फेंककर हत्यारे भाग गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें