फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: भागवत कथा के दौरान जनरेटर की करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 26 Sep 2023 10:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जामनी गांव के नजदीक स्थित आश्रम में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें जनरेटर से विद्युत सप्लाई हो रही थी। सोमवार रात युवक जनरेटर बंद करने गया। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जामनी गांव के नजदीक आश्रम में चल रही भागवत कथा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार रात करंट लगने से 25 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। राजेश पुत्र ओमपाल सहसवान कस्बे के मोहल्ला अकबराबाद का रहने वाला था। वह लाइट फिटिंग का काम करता था। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रात करीब 2:30 बजे राजेश जनरेटर बंद करने गया था। बाद में कुछ लोगों ने उसे दिखा तो वह जनरेटर से टिका हुआ था। ये देख लोग स्तब्ध रह गए। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि राजेश की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। उसकी मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें