फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन विवाद में पिटाई के बाद युवक की मौत, प्रेमिका ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 11 Oct 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके साथ रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निजामपुर में युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई। उसके साथ रहने वाली महिला ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से संभल के सराय ब्राह्मण निवासी गीता देवी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से बिनावर क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी जय सिंह के साथ पत्नी के रूप में रह रही थीं। गीता का आरोप है एक युवक और उसके परिवार वालों से जय सिंह का कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी पक्ष के लोग अपने कुछ साथियों के साथ जय सिंह को जबरन वाहन में डालकर ले गए। उस समय गीता देवी मजदूरी करने गई थीं, जबकि उनके बच्चे घर पर मौजूद थे। 

गीता का कहना है कि रात में उन्हें सूचना मिली कि उनके पति जय सिंह की मौत हो चुकी है। गीता देवी ने उक्त लोगों पर जय सिंह की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें