कागज और मुलतानी मिट्टी से कलाकृतियां बनाती नगर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राएं
बदायूं। समर कैंप के आठवें दिन माध्यमिक के 47 विद्यालयों व परिषदीय के 653 विद्यालयों मे समर कैंप का आयोजन हुआ। सुबह प्रार्थना के साथ शुरु हुए समर कैंप में छात्राओं ने बुधवार को पेपर ओर मुल्तानी मिट्टी मिलाकर कई प्रकार की कलाकृतिया, खिलौने, बर्तन, फ्लॉवर पॉट, मूर्तियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजकीय महिला इंटर कॉलेज में सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने योग-व्यायाम कराया। छात्राओं ने चित्रकला के अंतर्गत पोस्टर बनाकर प्रधानाचार्या अल्पना कुमार से खूब सराहना पाई। इसके बाद जलपान कराया। राजकीय हाईस्कूल खुनक में भी समर कैंप में ध्यान एवं योग की शुरुआत के साथ योग, घुटना चालन, स्कंध चालन, ग्रीवा चालन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार कराया गया। इसके बाद थाना बिनावर के पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित कर संबंधित कार्यालय में होने वाले कार्यों, प्रार्थना पत्र की ड्राफ्टिंग एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य नूतन रानी, शिक्षिका कलविंदर कौर, अनामिका रानी आदि मौजूद रहे।