फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है योग

विज्ञापन
गुधनी उच्च प्राथमिक स्कूल में योग सीखते बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप में कई गतिविधियां कराईं गईं। योग, प्राणायाम, विभिन्न प्रकार के आसन सिखाए गए। बच्चों ने गणितीय बातचीत, शिक्षाप्रद खेल, लोकगीत नृत्य, नाटक आदि में भाग लिया। समर कैंप का संचालन कर रहे रंजीत सिंह चौहान एवं साधना सुमन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर जानकारियां भी दीं। साथ ही समर कैंप के महत्व को समझाया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अगरपाल सिंह ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर को एक नई उर्जा प्रदान करता है। कैंप में छात्र नई-नई चीजें सीख रहे हैं। इससे इनमें सृजनात्मक क्षमता, सहअस्तित्व, समूहीकरण संगठनात्मक क्षमता आदि का विकास होता है। अंत में बच्चों को न्यूट्रीशियन का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें