फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान आज: 40 हजार लोगों को दी जाएगी कोविशील्ड की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पहली बार 314 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। एक दिन में 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इन 314 केंद्रों पर जो लोग भी पहला टीका लगवाएंगे उनको पहली डोज कोविशील्ड की दी जाएगी। जो लोग दूसरा टीका लगवाने पहुंचते हैं और वह पहली डोज कोवैशीन की ले चुके हैं उन लोगों को ही कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 4.90 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पहली बार जिले में टीकाकरण महाअभियान शुरू किया जा रहा है। जिले की कोल्डचेन में अभी कोविशील्ड वैक्सीन की 40 और कोवैक्सीन की पांच हजार डोज हैं। मंगलवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरा सरकारी अमला जुटेगा। सोमवार को महाअभियान की सफलता के लिए दिन भर बैठकों का सिलसिला चलता रहा।
मंगलवार को पहली बार हर ब्लॉक में टीकाकरण के लिए 15 केंद्र बनाए जाएंगे। इस तरह जिले में 15 ब्लॉक में 225 केंद्र होंगे। इसके अलावा नगरीय इलाकों में 89 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को संबंधित केंद्रों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ स्टाफ की ड्यूटी का काम भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

जिले में 56 केंद्रों पर 5009 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
बदायूं। जिले में सोमवार को 56 केंद्रों पर 5009 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 656 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। सोमवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 1500 डोज की सप्लाई भी मिली है। मंगलवार को जिले में कोरोकना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा।
बार-बार सामने आ रही वैक्सीन की किल्लत के कारण जिले में टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। हाल के दिनों में टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी थी। शनिवार को भी जिले में 36 केंद्रों पर 5009 लोगों को टीका लगाया गया था। इससे पहले शुक्रवार को 13 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। मंगलवार को महाअभियान के दिन एक दिन में 40 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। अगर लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण होता है तो प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग में भी सुधार होगा। हालांकि, वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। दूसरी डोज लेने के लिए कम संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं।
सोमवार को जिले में 56 केंद्रों पर 5009 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंगलवार को टीकाकरण का महाअभियान है। इस दौरान 40 हजार लोगों को एक दिन में टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। पहली बार जिले में 300 से ज्यादा केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। कोल्डचेन में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 45 हजार डोज उपलब्ध हैं।-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें