फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
बिसौली परशुराम शोभायात्रा में नृत्य करते कांली अखाड़े के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में रविवार को दबताेरी रोड स्थित ब्रह्मकुंज से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय परशुराम के उद्घोष के साथ ब्रह्म बंधुओं ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान परशुराम, हनुमान, राम दरबार की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। राधा और कृष्ण के स्वरूप में कलाक़ारों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र ने भगवान परशुराम का तिलक कर आरती की। अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण को एकजुट रहने की जरूरत है, तभी समाज का कल्याण होगा। दबतोरी रोड से शुरू हुई यात्रा पिंदारा रोड, मोहल्ला सराय, साहूकारा, बुध बाजार होते हुए ब्रह्मकुंज पर जाकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, हिमांशु उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सभासद दीपक पाठक, विपनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

बिसौली परशुराम शोभायात्रा में नृत्य करते कांली अखाड़े के कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें