फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के एक गांव में दुकान पर बैठी महिला के साथ गांव के ही पांच युवकों ने मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के बागरपुर गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी नेमचंद ने आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी। बताया कि वह 13 मई की शाम अपनी दुकान पर बैठी थी। उसी दौरान गांव के ही पांच युवक लाठी-डंडे लेकर आये और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। शकुंतला ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने आई जेठानी पूजा को भी पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिया। उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए गांव से भाग जाने की धककी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर बागरपुर गांव निवासी प्रखर पुत्र यादराम शर्मा, माधव पुत्र प्रतापभान शर्मा, नवलदीप पुत्र सत्यवीर शर्मा, धर्मवीर पुत्र भोलेनाथ, चमन पुत्र धर्मवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें