फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सजाया साप्ताहिक बाजार, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। लॉकडाउन के दौरान साप्ताहिक बाजारों पर रोक के बावजूद मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव करियामई बाजार सज गया। बड़ी संख्या में दुकानदार और लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को सामाजिक दूरी का नियम भी टूटता नजर आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खरीदारों और दुकानदारों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में कहीं भी पशु नखासे और साप्ताहिक बाजार नहीं लग रहे हैं। पुलिस-प्रशासन का जोर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन कराने पर है। करियामई के साप्ताहिक बाजार में पड़ोसी जनपद संभल के भी काफी दुकानदार पहुंच गए। काफी संख्या में सब्जी की दुकानें लग गईं। आसपास के गांवों के लोगों को पता लगा तो वे भी खरीदारी करने निकल पड़े। इस बारे में जानकारी एसओ जरीफनगर राकेश चौहान को मिली। उन्होंने मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा। पुलिस ने दुकानदारों और खरीदारों को खदेड़ दिया। काफी दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़ कर भाग गए। बाद में आकर उन्होंने अपना सामान समेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें