बदायूं। जिले में मंगलवार को सख्ती और बढ़ा दी गई। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लघंन करते हुए 12 लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को सहसवान पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चार लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहल्ला दहलीज निवासी गुलजार पुत्र सुलेमान, पठान टोला निवासी आसिफ पुत्र यासीन और अकबराबाद निवासी नासिर पुत्र कबीर व मोहल्ला पट्टी यकीन का इकबाल पुत्र अल्लाराजी बताए। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मूसाझाग पुलिस ने ग्राम मौसमपुर निवासी शकील पुत्र मैकू और मुश्के हसन पुत्र इमाम बक्श को गिरफ्तार कर लिया। इधर, वजीरगंज पुलिस ने नई बस्ती सैदपुर निवासी जाने आलम पुत्र अकीक और इस्लामनगर निवासी रईस पुत्र अजीज को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं बिल्सी पुलिस ने दीननगर शेखपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र छत्रपाल, संतोष कुमार पुत्र प्रेमपाल, सुनील कुमार पुत्र प्रेमपाल, ब्रजेश कुमार पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोपहर के समय सभी को जेल भेज दिया गया।