फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकली गिरी सब्जी के पराठे खाने का मामलाः मां-बेटे की हालत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रसूलपुर बिलहरी में छिपकली गिरी सब्जी के बने पराठे खाने वाले मां-बेटे की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। इससे डॉक्टर ने दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी है। इससे परिजन दोनों को घर ले गए ।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बिलहरी में कलावती (48) पत्नी स्व. नरेशपाल के घर शुक्रवार को आलू के पराठे बने थे। परिवार वालों के अनुसार आलू की जो सब्जी तैयार की गई थी, उसमें छिपकली गिर गई थी। आलू की उसी सब्जी के पराठे बनाकर कलावती और उनकी बेटी सत्यवती (18) और बेटे श्रीकृष्ण (22) ने खाए थे, जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई थी। तीनों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से सत्यवती को बरेली रेफर कर दिया गया। वहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि कलावती और श्रीकृष्ण का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार रात तक उनकी हालत में काफी सुधार हो गया। इससे सोमवार सुबह उनकी डॉक्टर ने छुट्टी कर दी। वहीं युवती की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों के अनुसार अब बीमारों की हालत ठीक है, डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें