डीएम मनोज कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण लेकर भेजा जाएगा। सीवीओ के निलंबन की संस्तुति के साथ शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
69 लाख की लागत से बनेगा पशु चिकित्सालय
विकासखंड म्याऊं के गांव नवीगंज में 69.11 लाख रुपए की लागत पशु चिकित्सालय तैयार होगा। शासन से 34.55 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बखान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. मोहर सिंह सहित ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।