फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Law and Order: गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा बदमाश बोला- ‘साहब...गोली मत मारना, मैं सरेंडर करने आया हूं’

Tue, 17 May 2022 07:52 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।

सार

थाने पहुंचकर बदमाश ने कहा कि साहब मैं सरेंडर करने आया हूं। मुझे गोली मत मारना। लगातार घर पर दबिश दी जा रही थी। जहां भी जा रहा था, पुलिस पीछा करके पहुंच रही थी। डर सता रहा था कि कहीं कमर की तरह गोली न मार दी जाए।
विज्ञापन
थाने पहुंचा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली क्या लगी कि गल्ला व्यापारी से लूटपाट करने वाले बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश जेल में हैं जबकि चौथा संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ निवासी फुरकान उर्फ सदुआ मंगलवार को अपने गले में तख्ती टांगकर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


पांच अप्रैल को फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर परमानंदपुर गांव के नजदीक बाइक सवार दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसमें चार बदमाश शामिल पाए गए। इनमें एक बदमाश कमर पुत्र रफीक निवासी ग्राम थांवला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद आठ अप्रैल इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। उस दिन कमर दूसरे बदमाश इमरान उर्फ इलायची के साथ फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बाइक से आ रहा था। मुठभेड़ के दौरान कमर को गोली लग गई और वह पकड़ा गया जबकि इमरान उर्फ इलायची भाग गया। दूसरे दिन मुरादाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
 

साहब मैं सरेंडर करने आया हूं। मुझे गोली मत मारना।
इधर, इस लूटपाट में शामिल संभल जिले कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कन्हई नगला निवासी फुरकान उर्फ सदुआ पुत्र जमा खां ने मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाने में आकर सरेंडर कर दिया। वह अपने गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से बोला- साहब मैं सरेंडर करने आया हूं। मुझे गोली मत मारना। सदुआ ने बताया कि लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही थी। वह जहां भी जा रहा था, पुलिस पीछा करके पहुंच रही थी। इससे वह परेशान हो चुका था। उसे डर सता रहा था कि कहीं कमर की तरह उसे भी गोली न मार दी जाए। इससे वह थाने आकर सरेंडर हो गया। उसके पास से लूट के 25 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
 

ऊधमसिंह नगर जेल में बंद है मुख्य साजिशकर्ता
गल्ला व्यापारी से लूटपाट कराने वाला ग्राम परमानंदपुर निवासी उदयपाल पुत्र गनपत उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक गल्ला व्यापारी से बदमाश कमर, इमरान उर्फ इलायची और फुरकान उर्फ सदुआ ने लूटपाट की थी। उदयपाल रेकी करता था। उसकी सूचना पर यह बदमाश आए और साढ़े पांच लाख रुपये लूटकर ले गए। उदयपाल कई घटनाओं में शामिल था। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र में उसने खुद लूटपाट की और पकड़ा गया।
 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को गल्ला व्यापारी से लूट हुई थी। इसमें चार बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। आठ मई को एक बदमाश कमर इस्लामनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया जबकि इमरान उर्फ इलायची फरार हो गया था। उसने मुरादाबाद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। एक ऊधमसिंह नगर जेल में है। चौथा फुरकान उर्फ सदुआ मंगलवार को गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा, जहां उसने सरेंडर किया। उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें