फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर निकायों में लाइटों की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी अंधेरा

विज्ञापन
इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका बदायूं सहित 21 नगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था खराब है। लाइटों की मरम्मत के नाम पर हर माह में नगर निकायों में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। वार्डों की गलियों व मुख्य सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निकायों में आउटसोर्सिंग पर 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह पर इलेक्ट्रीशियन रखे हुए हैं। जिला मुख्यालय की पालिका में डीएम से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी निवास करते हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा पा रहे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निकायों में पथ प्रकाश व्यवस्था की पड़ताल कराई गई। इसमें नगर पालिका बदायूं में पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। पालिका के 29 वार्डों की करीब 2.40 लाख आबादी है। निकाय ने क्षेत्र में 4600 लाइटें लगी होने का दावा किया है, इसमें से 10 प्रतिशत यानी 460 लाइटें लाइटें खराब होने की बात सामने आई है। मरम्मत के नाम पर हर माह करीब एक लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बता दें कि बाजार क्षेत्र, वन विभाग रोड, जोगीपुरा मार्ग, कचहरी रोड आदि क्षेत्रों में लाइटें ज्यादा खराब हैं। निकाय में पथ प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायत करने के लिए 1533 नंबर जारी किया है।
सखानू नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग 350 लाइट लगी हैं, जिसमें 25 खराब हैं, जो लाइट खराब होती हैं उसे ठीक कराया जाता है। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सीयूजी नंबर 8189078048 जारी किया है, जिस पर लोग कॉल भी करते हैं। इसके साथ एप्लीकेशन लेकर लाइट की मरम्मत कराई जाती हैं।
विज्ञापन

उसहैत नगर पंचायत में भी कई स्थानों पर लाइटें खराब होने से अंधेरा रहता है। यहां नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं थाना के सामने ही लाइटें खराब होने से अंधेरा रहता है।


राहगीरों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-

शहर के जोगीपुरा में रात के समय निकलते हैं, तो अमूमन अंधेरा मिलता है। इससे रात के समय उधर से जाने में परेशानी होती है। मेला चल रहा है। इसकी वजह से इधर आना-जाना लगा हुआ है। जिससे दिक्कत हो रही है। - मंजर फरशेारी, चक्कर की सड़क

शहर के कचहरी मार्ग पर आधे क्षेत्र की लाइटें काफी दिनों से बंद पड़ी हैंं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस समय मेला चल रहा है। ऐसे में पैदल आने जाने में और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। -मोहन स्वरूप गुप्ता, आवास विकास

लाइट खराब होने की जानकारी कोई भी सीधे दे सकता है। इसके लिए एक प्रार्थनापत्र देना होगा। उसके बाद पालिका के कर्मचारी मौके पर जाकर लाइट सही कर देते हैं। 1533 पर भी लाइट के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, बदायूं

आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में लाइटें लगाने की उठी मांंग
बिसौली। नगर पालिका क्षेत्र की साईं विहार, शिव कॉलोनी और गायत्री कॉलोनी में सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गायत्री कॉलोनी, शिव कॉलोनी, नाथ वाटिका, माधव कॉलोनी और अटल बिहारी कॉलोनी समेत नवसृजित कॉलोनियों में पथ प्रकाश की कमी का मुद्दा लगातार उठ रहा है। करीब 45 हजार की आबादी वाले नगर में 25 वार्ड हैं। करीब 1300 खंभों पर 1650 पथ प्रकाश में लाइटें लगाने का दावा किया गया है, लेकिन पथ प्रकाश व्यवस्था पर प्रतिमाह करीब 80 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है, बावजूद इसके कई कॉलोनियों में लाइटें नहीं लगी हैं। नगर पालिका के ईओ रवि यादव ने बताया कि लाइटें दुरुस्त कराने के लिए टीम गठित है। इसके लिए टोलफ्री नंबर भी जारी किया है। संवाद

इस्लामनगर में करीब एक हजार खंभों पर नहीं लगी हैं लाइटें
इस्लामनगर। नगर पंचायत क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के हाल ज्यादा खराब हैं। रामलीला स्थल मार्ग की भी लाइटें भी खराब हैं। इससे दर्शकों को आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। 60 हजार की आबादी के नगर के 16 वार्डों में लगभग दो हजार खंभे लगे हैं, लेकिन एक हजार खंभों पर सालों से लाइटें नहीं होने की बात सामने आई है।
चंदौसी रोड, मंगला देवी रोड, नदेरी रोड, बिल्सी रोड, राजथल रोड आदि लगाए नए खंभों पर छह माह बाद भी बिजली लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि करीब एक लाख रुपये मरम्मत के नाम पर खर्च दर्शाया जाता है। इसमें आउटसोर्सिंग पर रखे एक कर्मचारी का वेतन भी इसी से निकलता है। नगर पंचायत में परमानेंट ईओ की तैनाती नहीं है। प्रभारी ईओ के भरोसे लंबे समय से व्यवस्था चल रही है।
नामित सभासद संजीव पहलवान ने बताया कि आठ माह बाद भी नगर पंचायत ने बैठक नहीं बुलाई। यहां के ईओ का चार्ज बिसौली नगर पालिका के ईओ पर है। पथ प्रकाश, नाला सफाई, प्याऊ, डीजल, सैलरी आदि पर हर माह साठ लाख से ज्यादा की रकम खर्च हो रही है। पथ व्यवस्था के लिए सीयूजी 8189078056 पर कोई शिकायत कर सकता है। संवाद


1500 खंभों पर लाइटें होने का दावा, कई गलियां अंधेरे में

बिल्सी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के तहत 1500 खंभे वार्डों में लगे हैं। इनमें से सौ से ज्यादा लाइटें खराब हैं। 25 वार्ड हैं, कुल 30 हजार की आबादी है। 1500 खंभों पर लाइटें लगाए जाने का दावा किया गया है, जबकि कई मोहल्लों में बड़ी संख्या में लाइटें खराब बताई जा रही हैं। 80 हजार से ज्यादा हर माह मरम्मत के नाम पर खर्च होता है। मोहल्ला संख्या 3 और गांधी पार्क के निकट और बिजलीघर मार्ग की सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, सड़कों में कई जगह गड्ढे नजर आते हैं जिससे लोगों को दिक्कत होती है। संवाद

नवसृजित कॉलोनियों में भी पथ प्रकाश व्यवस्था खराब

उझानी। नगर पालिका क्षेत्र में कई कॉलोनियां हैं, जहां पर प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं है। 62 हजार की आबादी वाली पालिका में 25 वार्ड हैं। पथ प्रकाश के लिए 1760 लाइटें लगी हैं। बड़ी संख्या में ये लाइटें खराब भी हैं। प्रति माह लाइटों की मरम्मत के नाम पर एक लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। बाजारकलां, गौतमपुरी, श्रीनारायणगंज, अहीरटोला और गंजशहीदा मोहल्लों की नवसृजित कॉलोनियों में पथ प्रकाश को लेकर आवाज उठती रही हैं लेकिन लाइटें नहीं लगाई गईं। पालिका के ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि जहां लाइटें खराब होने की शिकायतें मिलती हैं, वहां ठीक कराई जाती है। प्रकाश व्यवस्था के लिए टीम गठित है। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

इस्लामनगर नगर पंचायत के आजाद चौक पर खंभे पर लगी लाइट खराब होने से फैला अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें