फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव थाने के एसएसआई लाइन हाजिर, 16 एसआई के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने शुक्रवार रात पुलिस लाइन के 17 उपनिरीक्षकों को जिले के थानों में जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा चार उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कुंवरगांव थाने के एसएसआई योगराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात विनय कुमार को कछला पुलिस चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात जुगमेंद्र बालियान को उझानी कोतवाली क्षेत्र की बिल्सी नाका चौकी प्रभारी, विदेश कुमार शर्मा को बिसौली कस्बा की पुलिस चौकी और यतेंद्र कुमार को मालपुर की जरीफनगर पुलिस चौकी प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को कुंवरगांव थाने का एसएसआई बनाया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक आशाराम को समन सेल, अखिलेश कुमार को वजीरगंज, बाबू खां को सदर कोतवाली, लियाकत अली को फैजगंज बेहटा, कमरुद्दीन खान को उसावां, सर्वेश कुमार को बिनावर थाने में तैनाती दी है। सुरेंद्र सिंह को कादरचौक, रणधीर सिंह को उघैती, हेतराम सिंह को रिट सेल में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक सुभाष सिंह को इस्लामनगर और अब्बास मोहम्मद को बिसौली कोतवाली भेजा गया है। थाना अलापुर से अनिल त्यागी को दातागंज कोतवाली व बिनावर थाने से विनोद शर्मा को कुंवरगांव थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें