फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सगाई कार्यक्रम में कोटेदार के बेटे को मारी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के गांव बेलाडांडी में शुक्रवार शाम एक सगाई कार्यक्रम में पुरानी रंजिश के चलते कोटेदार के बेटे को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोटेदार के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव बेलाडांडी निवासी छत्रपाल के घर पर शुक्रवार शाम बेटे प्रदीप की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। सगाई में गांव के ही कोटेदार मुन्ना सिंह का बेटा दीपक यादव (21) भी आया हुआ था। रात करीब नौ बजे लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव शकरूउद्दीन निवासी आलोक उर्फ सोनू कार्यक्रम में पहुंच गया। उसने तमंचे से दीपक को गोली मार दी।
गोली कमर की तरफ लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ दीपक को देख कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर युवक के पिता समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी उससे पहले ही वहां से भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू की बहन गांव के ही ओमेंद्र सिंह को ब्याही है। ओमेंद्र के पिता अहलकार से उनकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते सोनू ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेटे को गोली मारी है। उन्होंने तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दातागंज गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें