बदायूं। तीन दिन से खराब पड़ी जिला अस्पताल की डिजीटल एक्सरे मशीन शनिवार को ठीक हो गई। इसके बाद यहां मरीजों के एक्सरे किए गए।
जिला अस्पताल की डिजीटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर खराब हो जाने के कारण वह 20 फरवरी से काम नहीं कर रही थी। ऐसे में पुरानी मशीन से ही एक्सरे करने पड़ रहे थे। यहां रोजाना औसतन 150 एक्सरे होते हैं।
चूंकि दोनों मशीनों से एक्सरे होते हैं इसलिए अपराह्न दो बजे तक काम खत्म हो जाता था, लेकिन एक ही मशीन से एक्सरे करने से स्टाफ को भी परेशानी होने लगी थी। शाम तीन-चार बजे तक एक्सरे किए जा रहे थे। शिकायत के बाद लखनऊ से आए टेक्नीशिन ने शनिवार को डिजीटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया। इसके बाद फिर से मशीन ने काम करना शुरू कर दिया। संवाद