दातागंज में घर में लगी आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : शिवशंकर की फाइल फोटो ।
दातागंज। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से सफाई कर्मी के घर में आग लग गई। इससे उसकी बेटी की शादी के लिए घर में रखा सामान जल गया। आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
नगर के वार्ड सात निवासी राजकुमारी व उनके पति राजकुमार दोनों ही नगर पंचायत में सफाईकर्मी हैं। हर दिन की तरह मंगलवार सुबह चार बजे वह खाना बनाने जा रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। शोरगुल होने पर पूरा मोहल्ला जाग गया। मोहल्ले वालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रहीं इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। आग लग जाने से राजकुमारी के घरेलू सामान के अलावा उनकी बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया हुआ दहेज का सामान और कपड़े जलकर नष्ट हो गया। उनकी पुत्री की शादी जल्द ही होने वाली थी।