बिल्सी के गांव खैरी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव खैरी की नालियां टूटी हैं। सड़कों पर गंदगी फैली है। इससे परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही गांव में सफाई अभियान चलाए जाने की मांग की।
ग्रामीण अब्बास अली ने बताया कई महीने से ईदगाह की ओर जाने वाला नाला टूटा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण नबी जान ने बताया सफाई न होने से सड़क किनारे गंदगी का ढेर लगा है। इससे हर समय दुर्गंध आती है। ऐसे में गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया और समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर वीरपाल, बाबू खान, ऋषिपाल, वीरपाल, छोटे खान, नवीजन खान, जामिद अली, नत्थू अब्बासी, लाईक अली, जाबिर खान, कल्लू खान आदि मौजूद रहे। संवाद