फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला महिला अस्पताल में कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में चेकिंग करती कायाकल्प की टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में शासन की कायाकल्प टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के आगमन की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएस) डॉ. शोभा अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे अस्पताल को पूरी तरह से स्वच्छ और व्यवस्थित कराया। अस्पताल के सभी वार्ड, ओटी और लेबर रूम में सफाई करवाई गई। आनन-फानन में कर्मचारी पूरी वर्दी में तैनात किए गए और वाहन पार्किंग समेत परिसर को व्यवस्थित किया गया। अस्पताल में चूना डालकर संक्रमण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया और हर फ्लोर पर सफाई कर्मचारी नजर आने लगे। हालांकि कायाकल्प टीम के डॉक्टर शेखर और डॉक्टर तौकीर नवी ने अस्पताल के 100 शैय्या वाले प्रत्येक वार्ड का विस्तार से निरीक्षण किया। टीम ने ओटी, लेबर रूम, वार्ड और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की सफाई और प्रबंधन की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। टीम को कई जगहों पर कमियां मिली।

-
लिफ्ट रही बंद, टीम को हुई परेशानी
-जिला महिला अस्पताल में पहुंची टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम तल से तृतीय तल तक सभी वार्ड का निरीक्षण किया। ऐसे में टीम ने सीढि़यों से होकर वार्ड में जाना और आना पड़ा। टीम को दोनों लिफ्ट बंद मिली। ऐसे में उनको परेशानी हुई।
विज्ञापन

-
सिलिंडर के ऊपर बदली पर्ची
-जिला महिला अस्पताल में सिलिंडर के ऊपर नई तिथि डाल देने की चर्चा है। वहीं टीम के एक सदस्य ने सिलिंडर को चेक किया। तो बताया जा रहा है। वह खाली पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें