फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेल में निपुण होंगी कस्तूरबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक कस्तूरबा एक विद्यालय एक खेल योजना लागू की गई है। इसके तहत नियमित अभ्यास कराकर छात्राओं को खेल में निपुण बनाया जाएगा। इसके बाद प्रतिभाशाली छात्राएं जनपद और बाहर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

जनपद में 18 कस्तूरबा विद्यालयों में लगभग 1,800 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिले के सभी ब्लॉकों के विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की गरीब व असहाय लड़कियां शिक्षा ग्रहण करती हैं। अब छात्राओं के सर्वागींण विकास के लिए एक कस्तूरबा एक विद्यालय एक खेल के तहत छात्राओं का चयन कर उन्हें चयनित खेल में निपुण बनाया जाएगा। बालिका शिक्षा के समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि बालिकाओं के खेल में प्रतिभा निखारने के लिए यह योजना चलाई गई है। योजना पर कार्य चल रहा है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें