फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलशयात्रा निकाली, फिर शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
गुलड़िया में कलश यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करती चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। कस्बा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा को शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन तारा देवी ने किया। पहले दिन व्यास अजयपाल शास्त्री ने कथा का सार सुनाया और भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर लोगों को दिशा प्रदान की।
विज्ञापन

कस्बा की पश्चिमी पट्टी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व 51 पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने बाजे-गाजे और भजन कीर्तन के साथ कलशयात्रा निकाली। कथा में परीक्षित बने रुपेंद्र सिंह व उनकी धर्म पत्नी ऊषा देवी ने सिर पर श्रीमद् भागवत पुराण रखकर कलशयात्रा के साथ भ्रमण किया। कलशयात्रा अर्जुन तालाब, शिव मंदिर, मेन मार्केट, तागा स्टैंड, सहोरा शिव मंदिर, भोला धाम आदि देवस्थान से होकर कथा पंडाल में संपन्न हुई।
इस मौके पर व्यवस्थापक रजनीश कुमार, गीतादेवी, नीरू पटेल, पारुल पटेल, ब्रह्मा देवी, वेदांशी पटेल, रुक्मिणी, सुजाता, सरला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक गंगवार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें