फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अवर/प्रोन्नत अभियंता, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनीयर्स संगठन (जेई संगठन) के बैनर तले अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे अपनी मांगों के समाधान को लेकर सात सितंबर से आंदोलनरत हैं पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

जिला सचिव धर्मात्मा कुमार ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में ऊर्जा प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक प्रयास न कर जबरदस्ती प्रदेश की जनता को औद्योगिक अशांति के वातावरण में धकेला जा रहा है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आर-पार की लड़ाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसके तहत 25 व 26 अक्तूबर की शाम को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 27 व 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार होगा। साथ ही 29 अक्तूबर को क्षेत्रीय मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार व जेल भरो आंदोलन होगा।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियों व कुप्रबंधन के कारण वित्तीय घाटे हुए हैं। इसका आरोप अवर/प्रोन्नत अभियंताओं पर लगाकर उनको बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है। इधर, निजीकरण की साजिश व प्रबंधकीय असफलताओं को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सुनील वर्मा, अंकित तिवारी, शैलेश कुमार, रणवीर यादव, विकास कुमार, हरिमोहन, दिनेश कुमार, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें