फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा आज आएंगे, सभा के लिए तैयार हुआ विशाल मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह हेलिकॉप्टर से दोपहर 2:10 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर बाद 3:25 बजे यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:10 बजे उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन हैलिपैड पर उतरेगा। इसके बाद 2:15 बजे वह यहां से इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। 2:20 बजे मंच पर पहुंचेंगे और 2:25 बजे मंच पर उनका स्वागत होगा। 2:35 से 3:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अपराह्न 3:20 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज से पुलिस लाइन हैलिपैड के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 3:25 बजे यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें