फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक अक्तूबर से होंगे आईटीआई में दाखिले, चार दिन चलेगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संस्थान में एक अक्तूबर से दाखिले शुरू होंगे। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रशासन के अनुसार एक से तीन अक्तूबर तक अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचकर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया में पहले चरण के साथ ही दूसरे और तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थान की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कमी मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। आईटीआई प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय करना शुरू कर दिया है, ताकि अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, उनको मनचाही ट्रेंड नहीं मिली है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह चरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 29 सितंबर तक जो अभ्यर्थी अपना नाम कटवाएंगे। उनकी जगहों पर इन एडमिशन होगा। -एसके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें