बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने जिले के विकास खंड इस्लामनगर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनव्वर खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
शासनादेश के अनुसार, बीडीओ पर विकास खंड परिसर में राजनीतिक बैठक आयोजित कराने तथा उसमें भाग लेकर अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने का आरोप है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और इस दौरान उन्हें ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। आदेश विशेष सचिव रजनीश चंद्र द्वारा जारी किया गया है। संवाद