बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में आरोपी केशव और उसके भाई चंद्रशेखर को जिला कारागार की मुलाहिजा बैरक में रखा गया है। दोनों आरोपियों पर जेल प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कारागार नियमों के तहत दोनों को प्रारंभिक रूप से सात दिन तक मुलाहिजा बैरक में अन्य बंदियों के साथ रखा जाएगा, इसके बाद उन्हें अन्य बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।
जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के व्यवहार और सुरक्षा को देखते हुए उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। फिलहाल वे सामान्य बंदियों की तरह दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। संवाद