फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, बिल्सी रोड पर हुआ हादसा

Tue, 05 Mar 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय छात्र सूरज की मौत हो गई। वह बाइक लेकर अपने गांव से इस्लामनगर जा रहा था, तभी सुंदरनगर गांव के नजदीक हादसा हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली निवासी सूरज (18) पुत्र रामदर्शन कस्बे के केएम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह अपने चाचा के टेंट हाउस पर काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार रात उनका टेंट चरसौरा और सिठौली गांव में लगा था। रात उसकी देखभाल के लिए सूरज भी पहुंच गया था। 

रात करीब आठ बजे वह चरसौरा गांव से बाइक से सिठौली गांव जा रहा था। रास्ते में सुंदरनगर गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ा ले गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के परिवार वालों को मौके पर बुला लिया था। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार की दोपहर उसका पोस्टमार्टम भी करा दिया गया, लेकिन अभी ट्रैक्टर का पता नहीं चला है। थाना पुलिस उसको तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें