फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने फेसबुक पर डाला सीएम का आपत्तिजनक फोटो, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान निवासी इंटर के छात्र ने मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्र के नाबालिग होने पर उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वह सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छात्र ने एक दिन पहले फेसबुक पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डाला था। उसे देखकर तमाम लोगों ने विरोध किया। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस पर थाना पुलिस ने रविवार रात आरोपी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सोमवार सुबह आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद उसे जुबेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें