सोमवार दोपहर के समय रुपये देने का वादा हुआ था। उस वादे के अनुसार प्रेमपाल सिंह पुलिस चौकी पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी थी। इस पर एंटी करप्शन टीम प्रभारी इश्त्याक वारसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। साथ में दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़कर शहर कोतवाली लाया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।