फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर ‘प्रखर प्रज्ञा श्रद्धा’ का लोकार्पण, शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया ने ‘प्रखर प्रज्ञा श्रद्धा’ का लोकार्पण किया। ‘प्रखर प्रज्ञा’ को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के आध्यात्मिक चेतना के रूप में जाना जाएगा। इस मौके पर यहां राष्ट्रध्वज भी फहराया गया। डॉ. चिन्मय ने युवाओं को संबोधित भी किया।
इस मौके पर बिरुआबाड़ी मंदिर से नर्मदेश्वर महाकाल की शोभायात्रा और कलश यात्रा भी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। डॉ. चिन्मय पण्डया ने युवाओं से कहा कि एक क्षण का बोध मनुष्य जीवन में सबेरा लाता है। व्यक्ति की श्रद्धा, विश्वास और समर्पण लक्ष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। युवा अपनी श्रेष्ठ सामर्थ्य और शक्ति को पहचानें। शांतिकुंज से आई टोली में शामिल में नरेंद्र ठाकुर, रामौतार पाटीदार ने प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह के समय नर्मदेश्वर महाकाल की शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा ने बिरुआबाड़ी, हर प्रसाद मंदिर, नगला सिद्ध शक्तिपीठ, गौरीशंकर मंदिर, पीडब्ल्यूडी के शिव मंदिर आदि स्थानों पर भ्रमण किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए श्याम बिहारी दुबे ने शक्तिकलशों का वेद मंत्रोच्चारण से पूजन कराया। माया सक्सेना, शिवंवदा, राजेश्वरी, रजनी मिश्रा, सीमा गुप्ता, राजकुमारी तोमर, ममता पाल, पूनम अरोरा, शशि प्रजापति ने कलश यात्रा का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, नरेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक सिंह, अजयवीर सिंह, डीपी सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन


नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक आज
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथा शिरोमणि श्याम बिहारी दुबे वेद मंत्रोच्चारण के साथ बृहस्पतिवार सुबह छह बजे ‘‘नर्मदेश्वर महाकाल‘‘ की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। वह रुद्राभिषेक, नौ बजे बजे देव पूजन, गायत्री महाज्ञय और शाम तीन बजे विराट दीप यज्ञ होगा। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें