फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में कशिश और  राहुल ने लगाया अचूक निशाना

Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलीय स्तर पर खेलने को तीरंदाजों का चयन
मंडलीय स्तर पर खेलने के लिए सोमवार को हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अचूक निशाना साधकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में कशिश खान और बालक वर्ग में राहुल पाल अव्वल रहे।
सुहाग पैलेस में मंडलीय तीरंदाजी के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की देखरेख में शुरू हुई। चयन के लिए मेजबान भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज, पदमलाल इंटर कॉलेज और चंद्रिका देवी कॉलेज के प्रतिभागियों ने पूरा दमखम लगा दिया। सीनियर बालिका वर्ग में कशिश खांन प्रथम, शमा बी द्वितीय, करिश्मा यादव तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग राहुल पाल प्रथम और अभिषेक द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में प्रगति शाक्य प्रथम, शीतल द्वितीय और पूजा यादव ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग में ज्येेति प्रथम, दीक्षा द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में मीरा यादव, निशा कुमारी और सुजाता माथुर शामिल थीं। श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों का चयन मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को भदवार कॉलेज की मेजबानी में यहीं पर होगी।  चयन प्रक्रिया के दौरान जयपाल थरेजा, अजयपाल सिंह, हनी सपरा, अनमता खांन, मधुकर मिश्रा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें