फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचवटी में लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक-कान काटे

विज्ञापन
सिसईया में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात पंचवटी में सूर्पणखा के नाक-कान काटने की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन



मंचन में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास कर रहे थे। लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंची। वह भगवान श्रीराम को देखकर उन पर मोहित हो गई और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम के प्रस्ताव ठुकराने पर वह लक्ष्मण के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।



क्रोधित होकर शूर्पणखा ने माता सीता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। इस दृश्य का कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ सिक्की, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे हैं। संवाद
विज्ञापन





जनता रामलीला मेला में श्रवण कुमार की हुई लीला



बिसौली। आसफपुर रोड स्थित कृषि प्रदर्शनी मैदान में जनता रामलीला मेले का बृहस्पतिवार देर रात शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। गणपति पूजन और राम दरबार की आरती के बाद श्रवण कुमार के नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।



मंचन में गणेश की भूमिका संदीप रस्तोगी, श्रवण कुमार की बब्बू वार्ष्णेय, राजा दशरथ की शिव शंकर रस्तोगी ने निभाई। श्रवण की माता के पात्र में राजकुमार ने भावुक प्रस्तुति दी। संचालन अनुपम गुप्ता ने किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सचिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, तेजपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

सिसईया में पहले दिन नारद मोह लीला का हुआ मंचन
बगरैन। गांव सिसईया में गुरुवार रात 32वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि मनोहर सिंह ने दीप जलाकर फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला से जीवन जीने की सीख मिलती है। शुभारंभ के बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीतपाल सिंह, रवि मिश्रा, हरराम सिंह, विवेक यादव, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


उघैती में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ



उघैती। रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से रामलीला महोत्सव का मंचन शुरू हो गया। रामलीला मेले का शुभारंभ पंडित महेंद्र पाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन कर किया। इसके बाद थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। पहले दिन मंच से नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान चंद्रपाल गुप्ता, प्रेमपाल शर्मा, हरपाल झा, मनोज पालीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद







वजीरगंज में भी रामलीला का हुई उद्घाटन



वजीरगंज। कस्बा में बृहस्पतिवार देर रात रामलीला का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतिदिन अयोध्या और मथुरा के कलाकारों की ओर से लीलाओं का मंचन किया जाएगा। महामंत्री मुकेश कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय और प्रबंधक विमलेश गुप्ता उर्फ बिल्लू सहित पूरी समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन





सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन



बिल्सी। गांव धनौली में बृहस्पतिवार की रात आयोजित रामलीला मेले का सपा नेता ठाकुर रवि प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर अंकित यादव, राममोहन सिंह यादव, सोनू यादव, कविन्द्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

सिसईया में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें