फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेमी समिति पर खाद न मिलने पर भड़के किसान

विज्ञापन
दहेमी समिति पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। दहेमी, सिलहरी और भगवतीपुर समितियों पर करीब एक माह से खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को दहेमी समिति पर प्रदर्शन कर डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव मौजमपुर, शिकरापुर, भगवतीपुर और बाबट समेत आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि इस समय सरसों और आलू की बोवाई चल रही है। कुछ दिनों बाद गेहूं की बोवाई भी शुरू हो जाएगी। विरोध प्रदर्शन कर किसानों का आरोप है कि एक ओर साधन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है, वहीं खेड़ा नवादा, श्यामनगर, सिलहरी और कासिमपुर समेत आसपास के स्थानों पर निजी दुकानों पर खाद मिलने की बात सामने आ रही है।
किसानों ने निजी दुकानों पर कालाबाजारी होने और मनमाने दामों पर खाद बेचे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर रविंद्र सिंह, परविंदर सिंह, गोवर्धन सिंह विवेक कुमार, रुचि पटेल, पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैंक की छट्टियां पड़ने के कारण सचिव की ओर से आरटीजीएस नहीं कराया गया था, जिसके कारण खाद पहुंचने में देरी हुई। शनिवार को दहेमी और सिलहरी समिति पर खाद पहुंच जाएगी। - विवेक कौशल, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें