फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में सांड ने बुजुर्ग को पटककर मारा, मौत

Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज कस्बे में शुक्रवार को घर से बाजार को निकले बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें बरेली लेकर आए। जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी लल्ला मियां (60) पुत्र अजीम उल्ली शुक्रवार को घर से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह घर से निकले तो सड़क पर खड़े सांड़ ने पीछे से उठाकर जमीन पर पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह लल्ला मियां को सांड़ से बचाया।
परिजन ने उन्हें उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही सांड़ को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें