फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में विजयादशमी पर क्षत्रिय समाज ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मंगलवार रात विजयादशमी पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित क्षत्रिय कॉलोनी से प्रारंभ हुई। यहां से मोहल्ला संख्या पांच के होली चौक, राजपूत कॉलोनी, बिजलीघर मार्ग और अटल चौक होते हुए खैरी रोड के रास्ते मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के बाद प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन और हवन-यज्ञ हुआ। इस मौके पर दीपक चौहान, रोहित चौहान, मयंक तोमर, प्रतीक चौहान, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

शोभायात्रा में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें