सील अस्पताल भारत क्लिनिक को दिखाते डॉक्टर। संवाद
आसफपुर। चंदौसी मार्ग पर शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने भारत क्लीनिक पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल का स्टाफ पुलिस को देख कर मौके से भाग गया। सील करने की कार्यवाही के बाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने नोटिस चस्पा किया।
इस दौरान कुछ संचालकों ने क्लीनिक के बाहर लगे आकर्षक साइन बोर्ड उतार दिए। कुछ ताला बंद कर गायब हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारत क्लीनिक काे चेक किया। वहां पर मौजूद लोग उन्हें अभिलेख नहीं दिखा सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य संदिग्ध अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया जाएगा और फर्जी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. राहुल कुमार, फार्मासिस्ट समद अली, चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, आकाश कुमार ढाका, दरोगा चंद्र शेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे खां मौजूद रहे।