फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा ईख खेड़ा

विज्ञापन
करियामई में आयोजित कि्रकेट टूर्नामेंट खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को ईख खेड़ा और भगवंत नगर की टीम के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें ईख खेड़ा ने भगवंतनगर को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया।
विज्ञापन

भगवंतनगर के कप्तान हरीश कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने 14 ओवर में 88 रन बनाकर आलआउट हो गई। शिवम शर्मा ने 16, मुन्नालाल ने 16, हरीश कुमार ने नौ, विजेंद्र ने आठ और विवेक ने नौ रन बनाए। ईख खेड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शगुन ने तीन, हर्षित, जीतू और हृदेश ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 89 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी ईख खेड़ा टीम के खिलाड़ियों ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से अमन ने 34, सुमित ने 35 और सुधांशु ने 10 रन बनाए। भगवंतनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीश कुमार ने दो और शुभम ने एक विकेट लिया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शगुन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, पप्पू यादव, उदयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, टीटू मीना, शोभित मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें