बदायूं। इग्नू के माध्यम से स्नातक और परास्नातक में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने कहा कि पहले 10 सितंबर तक ही एडमिशन लिए जा सकते हैं, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। ऐसे में जो इग्नू के माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान व एमकॉम कर सकते हैं। ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए में भी एडमिशन ले सकते हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। बीए, बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं।