मुख्यालय का आदेश, बिना वर्दी नहीं चल सकेंगे रोडवेज बसों के चालक-परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रोडवेज बस चालक-परिचालक मनमाने ढंग से बसों को नहीं दौड़ा सकेंगे। परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश के बाद आरएम दीपक चौधरी ने इस संंबंध में सभी एआरएम और यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं।
मौसम में सुधार के बाद भी बदायूं डिपो की रोडवेज बसों का लोड फैक्टर नहीं सुधर रहा। इसको देखते हुए एआरएम ने आदेश दिए हैं कि जिन चालकों-परिचालकों का लोड फैक्टर 50 फीसदी से नीचे रहता है उनके वेतन से कटौती की जाएगी। यह भी निर्देश दिए हैं कि चालक-परिचालक अगर बिना वर्दी के पाए जाते हैं तो भी उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। एआरएम के साथ डिपो के यातायात निरीक्षक भी इसकी निगरानी करेंगे।
यातायात निरीक्षक लोड फैक्टर और बिना वर्दी बसों पर चलने वाले चालकों-परिचालकों के संबंध में रोजाना एआरएम को रिपोर्ट देंगे और एआरएम अपनी रिपोर्ट आरएम के अलावा एसएम को भी भेजेंगे।