फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: खेत पर गेहूं काटने गया था परिवार, पति लौटा तो कमरे में पत्नी को इस हाल में देख रह गया सन्न

Mon, 15 Apr 2024 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि विवाहिता का पति और परिजन सुबह खेत पर गेहूं काटने गए थे। जब पति घर लौटा तो कमरे में पत्नी का शव लटका देखा। 
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके परिवार वाले खेत पर गेंहू की फसल काटने गए थे। जब वह खेत पर चाय लेकर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया, जहां दूसरी मंजिल पर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी विवाहिता सर्वेश की शादी जरीफनगर के अनिल से हुई थी। उसके ससुराल वालों का कहना है कि सर्वेश के दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह सभी लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। रोजाना सुबह सात बजे सर्वेश खेत पर चाय लेकर जाती थी। आज सुबह वह खेत पर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया। 

Lok Sabha Election: बदायूं में सपा ने दूसरी बार बदला प्रत्याशी, अब शिवपाल यादव के बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेश का शव दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें