फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हनीमून पर मेरा हश्र भी...', पत्नी की करतूत से सदमे में पति, थाने में रोकर बोला- शुक्र है जिंदा हूं

Tue, 17 Jun 2025 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 13 दिन बाद पत्नी ने धोखा दे दिया। वह प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पति थाने पहुंचा। वहां प्रेमी संग पत्नी को देख उसके आंसू छलक आए। बोला कि भगवान की कृपा है कि मैं जिंदा हूं। अगर हनीमून पर चला जाता तो मेरा हश्र भी राजा रघुवंशी जैसा हो सकता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में पत्नी को प्रेमी के साथ थाने में देख पति बोला, भगवान की कृपा रही जो मैं जिंदा हूं। अगर हनीमून पर चला गया होता तो मेरा हश्र भी राजा रघुवंशी जैसा हो सकता था। यह कहकर उसकी आंखों में आंसू भर आए। उसने पत्नी से कहा कि प्रेमी संग चली गई तो क्या, मेरी हत्या तो नहीं कराई। खुश रहो, यह कहने के बाद पति थाने से चला गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 17 मई को हुई थी। शादी के बाद वह बेहद खुश था। 13 दिन बाद पत्नी मायके चली गई और फिर वहां से अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पति व अन्य परिजन थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति बोला- आज से रिश्ता खत्म 
पति थाने में पत्नी को प्रेमी संग देख बोला कि भगवान का शुक्र है कि मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई तो पति ने पुलिस को लिखकर दिया कि 13 दिन ससुराल में रहने वाली पत्नी से अब कोई वास्ता या रिश्ता नहीं है। 

यह भी पढ़ें- UP: पति के बाहर जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर हुआ कुछ ऐसा... अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

युवक ने बताया कि उनका विवाह 17 मई को हुआ था। 13 दिन पत्नी ससुराल में रुकी, इसके बाद पहली विदा में मायके चली गई। इसके बाद वह हनीमून पर जाने की योजना बना रहा था। इस बीच 10 जून को सूचना आई कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई है। 11 जून को उसके पिता ने बिसौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह अब अपनी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। यह कहकर युवक और उसके परिजन थाने से चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें