फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंजनी गांव में सड़क पर मकान दीवार गिरी, दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी में शनिवार शाम सड़क किनारे बने मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम सैंजनी निवासी जगपाल मौर्य (25) पुत्र धनपाल शनिवार शाम गांव के स्टैंड से घर लौट रहा था। जगपाल गांव के हर्रू के मकान के सामने पहुंचा था कि अचानक घर की दीवार भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। इसके मलबे में युवक दब गया। शोर शराबा सुनकर दर्जनों लोग आ गए और मलवा हटाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर युवक को बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वे युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। परिवार वाले देर रात शव को लेकर गांव पहुुंचे।
तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुबह पुलिस पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसके तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें