फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर-दर की ठोकरें खा रहा हकीकत का ‘बागवान’

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
बागवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत, फसल लेने के बाद वृद्ध पिता को घर से निकाला 
विज्ञापन

अनशन पर बैठकर की बेटे-बहू पर एफआईआर की मांग 
 बागवान मेहनत और लगन के साथ परिवार रूपी फसल तैयार करता है, जिससे कि उसके बुढ़ापे में ये उसकी देखरेख करे और साथ रहे, लेकिन आधुनिकता भरी दुनिया में आगे बढ़ने की होड़ में लगे लोग बागवान को ही तन्हा छोड़ देते हैं, जिससे वह तिल-तिल मरने को मजबूर हो जाता है। कुछ ऐसी कहानी फिल्म बागवान की थी, जिससे देखकर शायद ही कोई भावुक न हुआ हो, जबकि जिले में हकीकत का 'बागवान' दर-दर की ठोकरें खा रहा है, जिस परिवार रूपी बगिया को उसने खून पसीने से सींचा। उन्हीं ने बुजुर्ग होने पर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही खेती और उसमें कड़ी मेहनत से उगाई गई फसल को छीन लिया। इससे परेशान होकर ये बुजुर्ग मंगलवार से मालवीय आवास पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मूसाझाग एसओ को एक शिकायती पत्र देकर बहू-बेटे और उन्हें उकसाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुल्हारा के वृद्ध मेघनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर होने के साथ ही अब नजरों से भी कमजोर हो गए हैं। उन्होंने अपने खेत में बड़ी मेहनत करने के साथ फसल तैयार की थी, जिसे गांव के ही एक व्यक्ति के भड़काने पर उनके बेटे और बहू ने फसल को काट लिया। साथ ही मारपीट कर 17 जनवरी को घर से भगा दिया। कहा कि बेटा-बहू ऐसा पहले भी कर चुके हैं। इससे वह खाने के लिए भी मोहताज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध ने बताया यदि उन्हें कोई खाना दे देता है, तो उसके बेटे और बहू उनसे लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। इस डर से गांव वालों ने भी खाना देना बंद कर दिया है। वह भूखे रहकर गुजारा करने को मजबूर हैं। पेट भरने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने एसओ से बेटे-बहू के साथ उन्हें उकसाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही उनके गुजारे के लिए जमीन पर उगाई गई फसल दिलाए जाने की गुहार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें