फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, हो सकती है बारिश

विज्ञापन
धूप से बचने को छाता लगाकर गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रविवार से नौतपा शुरू हुआ और उसका असर दिख रहा है। यह 8 जून तक रहेगा। इन नौ दिनों की अवधि में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है और गर्मी चरम पर रहेगी। उसम भरी गर्मी लोग परेशान हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के प्रोफेसर डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि उत्तर भारत व पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय है। ऐसे में एक जून तक बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज धूप से लोगोें का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में बाद बादल छाए तो लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन थोड़ी देर बाद उमस ने परेशान कर दिया। इसकी वजह से लोग पसीने में तरबतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें