फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भी नहीं मिला राशन

Wed, 23 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो /जरीफनगर।
विज्ञापन
गेहूं
विज्ञापन

विज्ञापन
- कुढ़ा कुठिया और करतोली के कोटेदारों पर ग्रामीणों का आरोप
दातागंज के कुढ़ा कुठिया और सदर तहसील के गांव करतोली में कोटेदारों ने राशन वितरण नहीं किया है। होली पर भी राशन नहीं मिला है। इन गांवों के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांचकर दोषी कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
तहसील व ब्लाक दातागंज के गांव कुढ़ा कुठिया के तमाम ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर राशन और मिट्टी तेल वितरण न करने का इल्जाम लगाया। जो राशन वितरण किया गया, उसके लिए भी अधिक दाम वसूला गया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार के खिलाफ तहसील दिवस में भी शिकायतें की हैं। इसके बावजूद जांच कर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप लगाया कि कोटेदार कार्ड धारकों से अभद्रता भी करता है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में भगवान दास, पार्वती, राजन, श्याम वीर, रामवीर, धीरपाल, धनपाल, नेमसहाय आदि शामिल रहे। इधर, सालारपुर ब्लाक के गांव करतोली के तमाम ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण न करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के श्यामलाल विगत 25 वर्षों से राशन कोटा का संचालन कर रहे हैं। अंत्योदय और बीपीएल के राशन कार्डों में सर्वाधिक गड़बड़ी की जाती है। होली पर भी उन्होंने उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं किया है। ज्ञापन देने वालों में जानकी प्रसाद, सियाराम, असरार, गजराम, कृष्ण पाल, विनोद, जयवीर, रामेश्वर, सोमपाल, ओमपाल, नन्नेलाल, छोटे लाल, लेखराज, ओमपाल, सोनपाल, बाबू, रियाजुद्दीन, राजेश, अहिबरन, नत्थूलाल आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें