फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक ही दिन पड़ रही होली और जुमे की नमाज, अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली और रमजान के पहले जुमे की नमाज एक दिन पड़ने के कारण पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचना शुरू कर दिया है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रत्येक थाना व कोतवाली क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं आपसी सौहार्द बनाने रखने के लिए थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार होली व जुमे की नमाज एक ही दिन 14 मार्च को पड़ रही है। इसके चलते पुलिस-प्रशासन ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। हालांकि संवेदनशील क्षेत्रों में होली व जुमा की नमाज संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सभी थानेदारों एवं सर्किल सीओ को थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। होली एवं जुमे की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। कोई अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




प्रत्येक होलिकास्थल पर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स
एसएसपी ने बताया कि होलिकादहन के दिन जिलेभर में 36 क्यूआरटी लगाई जाएगी। बदायूं शहर को छह जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं, जिले के प्रत्येक थाना व कोतवाली को क्षेत्रफल के हिसाब से चार एवं पांच सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक होलिकास्थल संबंधित थाने से पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके लिए एक प्लाटून पीएसी बुलाई गई है।



2265 स्थानों पर होलिका दहन, संभ्रांत नागरिकों की बनेगी समिति
जिलेभर में 2265 स्थानों पर होलिका दहन होगा है। इस दिन 20 मेलों को आयोजन होता है। साथ ही 22 स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक होलिकास्थल पर पांच संभ्रांत नागरिकों की कमेटी बनाई गई है। इनकी देखरेख में होलिका दहन होगा। कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर कमेटी की नजर रहेगी। इसके अलावा थाने स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर संभ्रांत लोगों एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए जाने में मदद की अपील की जा रही है।


होली व जुमे की नमाज को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक थाने व कोतवाली को सेक्टर व जोन में बांटा है। यहां पुलिस फोर्स के अलावा पर्याप्त पीएस बल तैनात रहेगा। कोई भी खुराफात करता है या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें