फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; हंसिया से रेता था दरोगा की मां का गला

Sat, 16 Aug 2025 07:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: इस्लामनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब दो बजे गांव अलीनगर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसने 11 अगस्त को घर में घुसकर दरोगा की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी थी। आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में इस्लामनगर थाना पुलिस ने दरोगा की मां के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। रात में एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से दरोगा की मां से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव निवासी मानवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। उनकी मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) घर में अकेली रहती थीं। 11 अगस्त की रात बदमाश ने चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी। बदमाश पड़ोस के बंद मकान की छत के सहारे उनके घर में घुसा था। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बदमाश उनके कान से कुंडल, नथ व पाजेब लूटकर भाग गया था। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाले शिक्षक को जारी होगा नोटिस, जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति
विज्ञापन


दरोगा ने पड़ोस के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि छह महीने पहले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र का उनकी मां से घर से गेहूं चुराने को लेकर विवाद हो गया था। इससे हिस्ट्रीशीटर उनकी मां से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार रात इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को धीरेंद्र के पड़ोस के गांव अलीनगर के जंगल में होने की सूचना मिली।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग 
इंस्पेक्टर ने धीरेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम के साथ जाल बिछाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच धीरेंद्र ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली धीरेंद्र के बाएं पैर में लग गई। इससे धीरेंद्र घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने धीरेंद्र की निशानदेही पर दरोगा की मां से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद कर लिए। पुलिस ने उससे आलाकत्ल हंसिया, एक तमंचा, कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल धीरेंद्र को रुदायन सीएचसी पर भर्ती कराकर प्राथमिक इलाज कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, नवागत एसपी देहात हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया। साथ ही पुलिस टीम से मुठभेड़ की जानकारी जुटाई है। शनिवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हंसिया से रेता था गला
पुलिस की पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर ने बताया कि उसने रात में शराब पी थी। इसके बाद वह चोरी के इरादे से दरोगा के घर में घुस गया। वह दरोगा की मां के सोते समय कान से कुंडल उतार रहा था, तभी वह जाग गई। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, इससे वह घबरा गया और उसने पास में पड़े हंसिया से उनका गला रेत दिया।

एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर है। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हुआ है। उसने वृद्धा की हत्या लूट के इरादे से की थी। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें